शामली, फरवरी 1 -- शामली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जनपद शामली के सभी 1129 मतदान बूथों पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई की गई। इस विशेष अभियान के तहत शामली विधानसभा क्षेत्र के 372 मतदान बूथों तथा शहर क्षेत्र के 278 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे और मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्रदान की। बीएलओ ने नागरिकों को बताया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और नाम, उम्र, पता अथवा अन्य विवरणों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे समय रहते सुधारा जा सके। इसी उद्देश्य से बड़ी संख्या में नागरिक अपने-अपने मतदान बूथों पर पहुंचे। शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, आरके इंटर कॉलेज, नंदूप्रसाद प्राथमिक विद्यालय, गुजरातियान बालिका विद्यालय, देशभक्त इंटर कॉलेज तथा बिग्रेडियर होशियार सिंह इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.