संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरनगर, कार्यालय संवाददाता। जनपद के विस चुनाव के लिए मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिले में कुल 1018 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 1618 बूथ बनाए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम आलोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र के निर्देशों के अनुपालन में मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं के समूहों के लिए संसदीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थापित मतदेय स्थलों व मतदान केंद्रों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूची के अन्तिम प्रकाशन के बाद जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 312-मेंहदावल में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 363 है। जबकि मतदेय स्थलों की कुल संख्या 571 है। इसी तरह 313-खलीलाबाद व...