रुद्रप्रयाग, जुलाई 1 -- लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद में 22 ब्रांच सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का काम निरंतर जारी है। सभी बंद मार्गो पर विभागीय स्तर से जेसीबी की मदद से आवाजाही शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, ग्रामीणों को सड़क बंद होने से रोजमर्रा के कार्यो को करने में दिक्कतें आ रही हैं। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जनपद में लोनिवि रुद्रप्रयाग की 6 सड़कें बंद है जबकि लोनिवि ऊखीमठ की 4 सड़कें बंद है। इसी तरह पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग की 4 और पीएमजीएसवाई जखोली की 8 सड़कें बंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हालांकि संबंधित विभागों द्वारा उक्त सभी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाए गए हैं। मंगलवार देर सांय तक 10 सड़कों पर आवाजाही शुरू कराने के प्रयास किए गए हैं। जबकि अन्य सड़कों पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.