आगरा, जुलाई 16 -- जनपदीय माध्यमिक बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता 21 जुलाई को एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में होगी। प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग का संयोजक जवाहर इंटर कॉलेज शीतल कुंड व बालिका वर्ग का राजकीय हाईस्कूल जउपुरा को बनाया गया है। जिला सचिव रीनेश मित्तल ने बताया कि अंडर-14, 17, 19 आयुवर्ग में होने वाली प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के इच्छुक तैराक पात्रता प्रमाण पत्र के साथ 21 जुलाई को सुबह 9 बजे एकलव्य स्टेडियम पर सुरेंद्र सिंह एवं उपमा सिंह से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.