शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- स्वर्ण जयंती स्पोर्ट्स स्टेडियम, ओसीएफ में सोमवार को 39वीं जनपदीय बेसिक शिक्षा परिषद् बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता के निर्देशन में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राथमिक वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर बालक दौड़ में अमन (भावलखेड़ा) अव्वल रहे, जबकि 200 मीटर में तिलहर के अमन ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 मीटर में किरन (जैतीपुर) और 200 मीटर में रूबी (जलालाबाद) ने पहला स्थान हासिल किया।...