मऊ, जनवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार मेंहुई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद राजीव राय ने जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़कर सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की। जिला प्रशासन की सक्रियता से दिसंबर माह में सड़क दुर्घटनाओं में 20 और मौतों में 15 फीसदी की कमी होने पर सांसद ने सराहना की। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनपदवासियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेज में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए तथा ट्रैफिक पुलिस यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराए। सांसद ने यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे लोग यातायात के नियमों का पालन करें। सड़क दु...