नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जनपथ के हैंडलूम हाट में नेशनल डिजाइन सेंटर और कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 27 जून तक चलेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित यह प्रदर्शनी हथकरघा योग उत्पादों को समर्पित है। प्रदर्शनी सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। एक्सपो में देशभर से आए 20 शिल्पकार हाथ से बने, पर्यावरण-अनुकूल योग उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें हथकरघा योगा मैट, खादी आसन, ध्यान चादरें, प्रिंटेड कुर्ते और प्राकृतिक रंगों से बने वस्त्र शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.