बुलंदशहर, फरवरी 23 -- कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई ब्लॉकों में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और सरकारी लक्ष्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना में जनवरी माह के दौरान जिले में 2.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कसेरकला, दानपुर, पहासू, तौली, अगौता और मुनी को छोड़कर किसी भी ब्लॉक में सुधार नहीं दिखा। इस पर डीएम ने संबंधित एमओआईसी को डिलीवरी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, पीपीसी खुर्जा, स्याना, गुलावठी और मालागढ़ में ओपीडी घटने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं परिवार क...