मोतिहारी, फरवरी 23 -- जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को नगर थाना चौक पर स्थापित करने की मांग हो रही है। यह प्रतिमा 22 साल से फुटपाथ पर है व अतिक्रमण का शिकार है। कई संगठनों और नेताओं ने इस संबंध में पहल की थी लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा प्रतिमा को नगर थाना चौराहा पर लाने की कोशिश में जुटा है। मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रजकिशोर ठाकुर ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर एक महान नेता थे। जिन्होंने समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनकी प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करना सभी का कर्तव्य है। इस सम्मान से आनेवाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। समाजसेवी राय सुन्दरदेव शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को नगर थाना चौक पर स्थापित करने के लिए मोर्चा सभी कदम उठाएगी। जिला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.