जहानाबाद, जनवरी 31 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन शाखा के द्वारा शनिवार को कर्पूरी ठाकुर आश्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। वहीं जिले के विभिन्न प्रखण्ड से आए कार्यकर्ताओं के द्वारा जहानाबाद स्टेशन परिसर से कर्पूरी ठाकुर आश्रम तक नाई रैली निकाली गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर और संचालन जिला सचिव दिनेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के उद्घाटन पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर, विधान परिषद उर्मिला ठाकुर, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष आभा रानी , राजद नेता अशोक यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधान परिषद उर्मिला ठाकुर ने कहा कि जननायक के रास्ते पर हीं चलकर जीवन को सार्थक किया जा सकता है। नाई समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.