मैनपुरी, जनवरी 24 -- नगर के हिन्दपुरम कॉलोनी स्थित कर्पूरी ठाकुर पार्क में शनिवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचार धारा को आगे बढ़ाने और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया गया। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को हिन्दपुरम कालोनी स्थित पार्क में सविता समाज के लोग जमा हुए। कार्यक्रम संयोजक गौरव नंद ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गौरव नंद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर दबे, कुचले, शोषितों का जीवन स्तर उठाने के लिए काम किया। मोदी सरकार ने जननायक को मरणोपरांत भारत रत्न देकर सम्मान देने का काम किया। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि सभी जननायक कर्पूरी ठाकुर के बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.