चाईबासा, दिसम्बर 1 -- चाईबासा। नाई विकास मंच महिला मोर्चा तथा नाई समाज की मासिक बैठक हुई। बैठक में 2026 में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती और गणतंत्र दिवस समारोह पूरे भव्यता के साथ बनाने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस पर 1000 फीट की तिरंगा यात्रा भी निकल जाने का निर्णय लिया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर समाज के सभी लोगो को यह निर्देश दिया गया कि झंडा यात्रा में परिवार के पूरे लोगों के साथ शामिल हो प्रत्येक मोहल्ले से कितने बच्चे कितने बच्चियों स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा में इसमें शामिल होंगे। इसकी सूची बनाने की जिम्मेवारी महिला मोर्चा को दी गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर पूरे शहर में 20 तोरणद्वार बनाए जाएंगे। इस बैठक में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...