मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। नाई स्वयं सहायता समूह, मऊ एवं नाई समाज की ओर से शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। नाई समाज के लोगों ने जीवन राम छात्रावास के मैदान से जननायक कर्पूरीवाकुर की जयंती पर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, बुनाई विद्यालय, गाजीपुर तिराहा, फातिमा मोड़, ब्रम्हस्थान होते हुए पुरानी तहसील पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश ठाकुर, एलबी शर्मा, दीनानाथ शर्मा, नवकिशोर शर्मा, राजमणि शर्मा आदि वक्ताओं ने जननायक कर्पूरीठाकुर के विचारों से समाज को अवगत कराया। साथ ही इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जुलुस का नेतृत्व डा.सुदर्शन, आतिश, बलवंत, मुन्ना, विसम्भर, अशोक ठाकुर अदरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जुलुस का स्वागत रामबदन शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.