रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा रविवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में सांसद शर्मा ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता परेशान है। कहा कि जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। इससे पहले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेठी सांसद शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सांसद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है। कहा कि सत्तापक्ष लोकतंत्र का मजाक बना रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर असंवैधानिक विधेयक पारित कराए जा रहे हैं। इससे संसद की गरिमा खतरे में है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.