छपरा, जनवरी 16 -- सारण जिले अलग-अलग थाना में और सीतामढ़ी और पूर्णिया में 14 आपराधिक मामले पहले से है दर्ज पकड़े गए कुख्यात अपराधी का पुलिस को काफी दिनों से इंतजार था छपरा, हमारे संवाददाता। जनताबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में जनताबाजार थाना कांड के वांछित व कुख्यात अपराधी पुष्कर पाण्डेय को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सीनियर एसपी ने दी। उन्होंने बताया कि जनताबाजार थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त पुष्कर पाण्डेय अपने क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष जनताबाजार जय हिंद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गय...