बलरामपुर, जनवरी 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। यात्रियों को कम किराये में गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने जनता बस सेवा शुरू की है। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे बलरामपुर डिपो से इटवा तक जनता सेवा कम किराया बस का शुभारंभ किया गया। जनता बस सेवा से यात्रियों को किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। परिवहन विभाग की ओर से जिले में 115 बसों का संचालन किया जा रहा है। जो कि लखनऊ, दिल्ली, झांसी, अयोध्या, प्रयागराज, बांदा, कानपुर सहित दूर दराज क्षेत्रों के लिए संचालित हो रही हैं। इसी के साथ ही छोटी दूरी के लिए गोंडा, बहराइच, तुलसीपुर, सिरसिया, उतरौला, बढ़नी आदि स्थानों के लिए विभाग की ओर से बसें चलायी जा रही हैं। यात्रियों को सरकारी बसों की निर्धारित किराया देखकर यात्रा करनी पड़ रही है। विभाग की ओर से यात्रियों को जनता बस सेवा की सुविधा बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.