रांची, मार्च 3 -- रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने कहा कि अबुआ बजट में प्रदेश में उद्योग और व्यवसायों को प्रोत्साहन देने और नए रोजगार सृजन पर कोई चर्चा नहीं है। सिर्फ एक लाभार्थी वर्ग की संरचना से विकास मुश्किल है। राजस्व और व्यय के विशाल अंतर की वजह से जनता पर कर्ज का बोझ अधिक होना निश्चित है। यह बजट झारखंड की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। यह बजट आम जानता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला और युवाओं के लिए निराशाजनक है। इसमें समेकित औद्योगिक विकास के रोड मैप का अभाव दिखता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.