मुंगेर, जनवरी 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित जिला जन संपर्क कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता के दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम निखिल धनराज के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 25 फरियादियों ने व्यक्तिगत, प्रशासनिक और सामाजिक मामलों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर डीएम ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में सुनवाई के दौरान शिवगंज, दरियापुर निवासी सूर्यंका कुमारी ने शिकायत करते हुए बताया कि, उनके पड़ोसी ने शादी की नीयत से उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि, वह पिछले चार माह से थाना का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न तो उनके बेटे का कोई सुराग मिला है और न ही ठोस कार्रवाई हुई है। इस पर डीएम ने तत्काल संबंध...