भभुआ, मई 10 -- भभुआ। सदर थाना में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ पुरुषोत्तम कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में आवेदन पर कार्रवाई की गई। सीओ द्वारा बताया गया कि जनता दरबार में 7 आवेदन प्राप्त हुए थे। सबसे अधिक मामला भूमि विवाद से संबंधित था। उन्होंने कहा कि चार मामलों का निष्पादन किया गया है। बाकी मामलों का अगले आदेश तक जांच करने के बाद मामले का निष्पादन किया जाएगा। मारपीट में महिला सहित छह घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में कोसडिहरा की ज्योति देवी, अकोढ़ी के विनोद कुमार, अखलासपुर के होशिला सिंह, वार्ड 14 के विकास कुमार जायसवाल,मनोज जायसवाल व अभिमन्यु कुमार जायसवाल शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर...