औरंगाबाद, मार्च 1 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना परिसर में भूमि संबंधी विवादों के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 11 पुराने मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से पांच मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। जनता दरबार में आम जनता ने अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। आरओ रोहित कुमार, अंचल कर्मी माधव राम, प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन चार मामलों का समाधान किया गया, वे मुख्य रूप से भूमि विवाद संबंधित शिकायतें से जुड़े थे। शेष बचे मामलों पर भी जल्द से जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। प्रशासन ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.