बांका, जून 15 -- बांका। एक संवाददाता टाउन थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में एसआई ब्रजेश कुमार सिंह एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति रही।जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कुल आठ मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं, दरबार के दौरान भूमि विवाद से जुड़े आठ नए मामलों को भी दर्ज किया गया, जिनकी आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित समाधान करना है, ताकि आम जनता को थाने और अंचल के चक्कर न लगाने पड़ें। मौके पर अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.