गोपालगंज, मार्च 29 -- थावे। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ कुमारी रूपम शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें भूमि संबंधी एक मामले का निपटारा किया गया। सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले आए थे, जिनमें से एक का समाधान कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक कागजात के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। मौके पर एसआई सत्यम प्रताप, सीआई कृष्णा सिंह, कर्मचारी सुरेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.