गोपालगंज, जुलाई 26 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ कुमारी रूपम शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में अधिकतर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। सीओ ने बताया कि कुल नौ मामले सुनवाई के लिए प्रस्तुत किए गए। जिनमें से आठ मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति और कागजी जांच के आधार पर निपटारा कर दिया गया। शेष एक मामले में दस्तावेज अधूरे होने के कारण अगले जनता दरबार में संबंधित पक्ष को आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जनता दरबार में थानाध्यक्ष हरेराम कुमार, राजस्व कर्मचारी दिनकर कुमार श्रीवास्तव, मंजू देवी समेत संबंधित पक्षों के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.