सुपौल, फरवरी 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय वेश्म में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ कशिश बख्शी ने की। प्रभारी सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के जांच करने के बाद किया गया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में 8 मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। जबकि 2 नया आवेदन प्राप्त हुआ है। लेकिन कागजात के आभाव में दोनों पक्षों को अगली तारीख दी गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि छोटे छोटे मामले को आपसी समझौते के तहत ग्रामीण स्तर पर मिल बैठकर सुलझाने की अपील की, ताकि न्यायालय या अन्य कार्यालय नहीं जाना पड़े। इस मौके पर राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, भपटियाही थाना पुलिस, राजस्व ...