औरंगाबाद, फरवरी 13 -- महिलाओं ने सुरक्षा की लगाई गुहार, साइबर और मारपीट से जुड़े आवेदन भी पहुंचे फोटो- 13 फरवरी एयूआर कैप्शन: अंबा थाना परिसर में जनता दरबार के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते पुलिस पदाधिकारी। अंबा, संवाद सूत्र। अंबा और कुटुंबा थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक हिंसा और साइबर दुरुपयोग से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तुरता टोले के नोनिया बिगहा गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया कि उनका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता है। उन्होंने कहा कि इससे उनका जीवन असुरक्षित हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई ...