धनबाद, फरवरी 25 -- डीसी आदित्य रंजन के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा। जनता दरबार में रोहड़ाबांध बस्ती से आए एक व्यक्ति ने सेल द्वारा भूमि अधिग्रहण में मिलने वाली मुआवजा राशि एवं नियोजन से संबंधित आवेदन डीसी को सौंपा। कंचनपुर से आई पूजा कुमारी ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्याओं से डीसी को अवगत कराया। पूर्वी टुंडी से आए अर्जुन कुमार ने अपनी रैयती जमीन पर घर निर्माण कार्य नहीं करने देने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वही अमलाटांड़ से आए हसन अंसारी ने मकान का शौचालय तोड़ने तथा बिजली काटने और रंगदारी मांगने से संबंधित शिकायत की। डीसी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.