बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले "सबका सम्मान जीवन आसान" कार्यक्रम अंतर्गत जनता दरबार की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए समय पर 'सेवा संवाद समाधान' पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करें। ताकि जिला एवं राज्य स्तर पर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा सके। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न स्तरों पर प्राप्त मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। मनरेगा के अंतर्गत पंचायतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.