जहानाबाद, फरवरी 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकांश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। बताते चलें कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाते जाने की सूचना प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तो लगा दिया गया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं देखी गई।दूर-दराज से आए फरियादी जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, आवास योजना और बिजली-पानी जैसी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं रहने से उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। प्रखंड कार्यालय में केवल प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा कोई भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे लोगों का कहना था कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाध...