समस्तीपुर, सितम्बर 7 -- मोरवा। विभाग के द्वारा तो पंचायत में ही लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं जा रही है लेकिन लोगों की परेशानी कम होती नजर नही आ रहा है। बताया जाता है कि पहले जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार थानों में ही आयोजन होता था लेकिन अब इसे प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है जो कि लोगों के लिए काफी परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर फरियादी प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहें हैं। विभागीय निर्देशानुसार जनता दरबार में प्रखंड के अधीन आने वाले थाना के पुलिस अधिकारी को रहना अनिवार्य है। लेकिन विगत दो सप्ताह से चल रहे जनता दरबार में पुलिस अधिकारी पहुंचने से परहेज कर रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर प्रखंड के अंचल कार्यालय में जनता दरब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.