मुंगेर, दिसम्बर 30 -- असरगंज, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन सीओ उमेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर पीटीसी चंदन कुमार शर्मा एवं राजस्व कर्मचारी अभय कुमार मौजूद थे। जनता दरबार में दो मामले की सुनवाई कर एक का निष्पादन किया गया। सुनवाई के दौरान पूनम देवी पति मुनेश्वर यादव एवं शिव साह कुंदन कुमार के बीच रास्ता विवाद को लेकर दोनों पक्षों को सरकारी डाढ़ को छोड़कर निर्माण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंचल अमीन द्वारा नहर का सीमांकन करने की बात कही गई। दोनों पक्षों के रजामंदी होने पर मामले का निष्पादन किया गया। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.