सीवान, फरवरी 23 -- सिसवन। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। सीओ पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई करते हुए आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित तीन विवादों का निपटारा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अंचल कर्मियों ने बताया कि जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लिए आए आवेदन पर दोनों पक्षों को नोटिस कर बुलाया गया था। दोनो पक्षो के कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े तीन मामलों का निपटारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.