कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 43 आवेदकों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रखीं। सबसे अधिक आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे, जिनमें भूमि मापी, मुआवजा, अतिक्रमण, नामांतरण, वासगीत पर्चा और अवैध कब्जा जैसे मामले शामिल थे। जनता दरबार के दौरान डीएम ने कई मामलों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.