भभुआ, जनवरी 19 -- भगवानपुर, एक संवाददाता। सरकार के निर्देश पर सोमवार को जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनकर समाधान करने का निर्देश अफसरों को दिया गया था। बीडीओ अंकित शेखर, प्रभारी सीओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, प्रोग्राम पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार अपने कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते दिखे। सीओ के पास गोबरछ के मोहन शर्मा दाखिल खारिज, सावजकुंडी के नरेंद्र मिश्रा दाखिल खारिज और परिमार्जन, दसई बिंद, प्रभावती देवी अन्य काम के लिए आवेदन दिए। प्रखंड शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना और प्रखंड कृषि विभाग के पदाधिकारी अपने दफ्तर में अनुपस्थित मिले। कर्मियों ने बताया कृषि पदाधिकारी और प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ट्रेनिंग में गए हुए हैं। बाल विकास के कर्मी ने बताया कि सीडीपीओ प्रखंड के प्रभार में है। इसलिए अभी यहां का जनता दरबार का ...