रांची, मई 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को विधायक अमित कुमार महतो द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन तथा मनरेगा से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। भूमि विवाद से जुड़े कई मामले भी दरबार में लाए गए, जिन पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों और कर्मियों को जनता के कार्यों को तत्परता से निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड विकास पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.