गढ़वा, अगस्त 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं बतायीं। उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वहीं पर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में नगर ऊंटारी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.