कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, साइबर ठगी तथा अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों एवं जांच पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में आए फरियादियों ने अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी, जिससे उन्हें निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद जगी। कई मामलों में ...