बेगुसराय, अप्रैल 26 -- नावकोठी। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में एक नया मामला सुनवाई के लिए दर्ज किए गया तथा दो मामले निष्पादित किये गये। दर्ज मामला पहसारा के पवन कुमार बनाम रंजीत महतो की विवादित भूमि का है। वहीं दो मामले निष्पादित किये गये। इसमें देवपुरा के मो. अयूब बनाम मो. अकबर मामले को जमीन मापी के आधार पर निष्पादित किया गया तथा नावकोठी की रेखा देवी एवं मुकेश शर्मा के मामले में सक्षम न्यायालय जाने की अनुमति दी गयी है। जनता दरबार में कुल 14 मामले लंबित है। मौके पर सीओ सूरज कुमार,एस आई अनिल कुमार सिंह अंचल कर्मी अमरजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.