बागेश्वर, फरवरी 2 -- सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें ऊर्जा निगम की सबसे अधिक शिकायतें थीं। झुलते तार, बढ़ते बिजली के बिल व अघोषित बिजली कटौती से लोग त्रस्त दिखे। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान संबंधित स्तर पर त्वरित रूप से किया जाए तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से दी जाए। जनता दरबार के उपरांत अपर जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस एवं जन समर्पण पोर्टल की समीक्षा भी की। सीएम हेल्पलाइन पर लंबे समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.