कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान रोड निर्माण कार्य प्रारंभ कराने, जमीन हड़पने, बाउंड्री निर्माण कार्य रुकवाने, रैयती जमीन पर अवैध रूप से सड़क निर्माण, शेड योजना एवं मीता सम्मान योजना का लाभ दिलाने, जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा, दलित महिला को प्रताड़ित किए जाने, डीप बोरिंग कराने तथा तालाब गहरीकरण से जुड़े कई मामले सामने आए। उपायुक्त महोदय ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.