पूर्णिया, फरवरी 16 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी योगेंद्र दास एवं थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में आठ जमीन विवाद मामले की सुनवाई की गयी। आठों मामले में वादी एवं प्रतिवादी के द्वारा जमीन विवाद संबंधित कागजात प्रस्तुति की गई जिसकी जांच के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनाया गया। इसके बाद सभी आठ मामले का समझौता के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में वादी-प्रतिवादी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.