गिरडीह, जनवरी 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जमुआ विधायक मंजु कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा पूर्व में प्राप्त आवेदनों की संबंधित विभागों द्वारा समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार, पूर्व में आए कुल 80 आवेदनों में से 60 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है, जबकि शेष आवेदनों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई जारी है। वहीं, जनता दरबार के दौरान प्राप्त 16 नए आवेदनों में से 5 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निराकरण कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। शेष नए आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जमुआ विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.