सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर रविवार को पुनौरा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सात मामलों की सुनवाई की गई। दरबार मेंआम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें छह भूमि विवाद से संबंधित, जबकि एक आवेदन बाइक चोरी का था। भूमि विवाद के मामलों को लेकर एसपी ने पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज को निर्देश दिया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उपस्थित कराएं। साथ ही जब तक विवाद का निष्पादन नहीं हो जाता, तब तक संबंधित भूमि पर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं बाइक चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी...