गढ़वा, दिसम्बर 19 -- मेराल, प्रतिनिधि। डीसी के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ तीन पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। अधिसंख्य समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनता दरबार में मंईयां सम्मान योजना, पेंशन और आवास निर्माण में लंबित मजदूरी भुगतान से संबंधित अधिक मामले सामने आए। जनता दरबार में नाजीर सुनील कुमार के अलावे प्रखंड और अंचल कर्मी मौजूद थे। प्रखंड मुख्यालय के अलावा तीसरटेटुका, चामा और दुलदुलवा पंचायत में भी जनता दरबार का आयोजन हुआ। सीआरपी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तीसरटेटुका पंचायत भवन में मुखिया मनीषा देवी की अध्यक्षता ...