बेगुसराय, मई 11 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के 80 प्रतिशत भूमि विवादों का निपटारा जनता दरबार में किया जा रहा है। शेष 20 प्रतिशत मामले सुनवाई के लिए उच्च अधिकारी के पास भेजे जा रहे हैं। अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले भूमि विवादों के निष्पादन के लिए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को लगाए जाने वाले इस जनता दरबार में अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक,राजस्व कर्मचारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहते हैं। सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के विभिन्न गावों से प्रत्येक जनता दरबार में आने वाले औसतन 5 से 6 भूमि विवाद के मामलों को पहले सूचीबद्ध किया जाता है। फिर दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में अपने अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया जाता है। सुनवाई की तिथि को दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.