कटिहार, फरवरी 16 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना प्रांगण में भूमि विवाद के निष्पादन के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पूर्व से सात आवेदन लंबित थी। वहीं अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए कही कि इस शनिवार को एक नया आवेदन प्राप्त हुआ है। पूर्व के सात मामले लंबित था। इस शनिवार कुल आठ आवेदन में एक आवेदन को दोनों पक्षों के सहमति से निष्पादन किया गया। जबकि सात मामले को लेकर थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों को अगले शनिवार को उपस्थित रहने को कहा गया है। आयोजित बैठक में राजस्व कर्मचारी मनोहर सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.