हाजीपुर, फरवरी 17 -- सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जनशिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अनुमंडलों और प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में 900 परिवादों की हुई सुनवाई हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से प्राप्त 60 परिवादों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परिवाद पत्रों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार...