हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से प्राप्त लगभग 80 परिवादों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परिवाद पत्रों पर सात(7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष,पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा किया जाना अनिवार्य है। जनता दरब...