रिषिकेष, जून 6 -- मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डोईवाला क्षेत्र स्थित बालावाला में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को चौपाल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ऐसे कार्यक्रम सौंपती है जो आम जनमानस को समाज से जोड़कर उनकी जड़ों को मजबूत करते हैं। फिर चाहे वीरों के सम्मान में तिरंगा यात्रा हो या अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हो, सभी प्रकार के कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति का आभास कराते हैं। यदि 2047 तक हमें भारत को विकसित बनाना है, तो हर एक नागरिक को आपस में मिलकर कार्य करना होगा। हम घर-घर जाकर लोगों को मोदी के विकसित भार...