कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए इस बार चुनावी मैदान में कुल 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस कड़ी में कोडरमा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आज 16 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को एक मंच पर लाने के लिए जन-संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम शहर के मुख्य समारोह स्थल शिव वाटिका में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान झुमरीतिलैया नगर परिषद की जनता को अध्यक्ष पद के सभी 16 प्रत्याशी अपनी-अपनी प्राथमिकताएं बताएंगे। साथ ही साथ जनता के तीखे सवालों के जवाब भी देंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने बताया कि यह मंच शहर के विकास, पारदर्शिता और भविष्य की दिशा पर खुली चर्चा का अवसर प्रदान करने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को भी स...