लखीसराय, फरवरी 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने जनता कालेज में डिग्री कालेज खोलने की मांग की है। यहां नगर परिषद क्षेत्र में स्नातक स्तर की शिक्षण व्यवस्था के लिए डिग्री कालेज नहीं होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कठिनाई झेलनी पड़ रही है। इंटर उत्तीर्ण करने वाले अधिकांश विद्यार्थी इससे वंचित रह जाते हैं। खासकर छात्राओं को तो यहां ही बैठकर रह जाना पड़ता है और बड़ी संख्या में वे स्नातक की शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। निर्धन छात्र-छात्राओं को तो और भी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। राज्य सरकार के द्वारा हर प्रखंड में सरकारी स्तर से डिग्री कालेज खोलने की घोषणा की जा चुकी है। इधर सूची प्रकाशित हुई, मगर इसमें इस प्रखंड का नाम नहीं है। तात्कालिक रुप से सुविधाओं को...